स्वाभिमान और
स्वावलम्बन
की ओर बढ़ते कदम
हमारे प्रेरणास्रोत
श्रद्धेय मदनदास देवी जी
09.07.1942 – 24.07.2023
वरिष्ठ प्रचारक–राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
श्रद्धेय मदनदास देवी
दिल्ली में चौपाल की स्थापना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी स्व. मदनदास जी की प्रेरणा से 2010 में की गई।
09 जुलाई 1942 में महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के करमाला ग्राम में एक गुजराती परिवार में जन्म हुआ। वे बचपन में ही रा.स्व.संघ के स्वयंसेवक बने तथा संघ के सहसरकार्यवाह के शीर्ष दायित्व तक पहुँचे।
पुणे व मुंबई में बी.कॉम., एल.एल.बी. व सी.ए. की पढ़ाई करने के पश्चात 1968 में वे संघ के प्रचारक बन गए। प्रचारक के रूप में पहले उन्होंने देश के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य किया। जिसमें 22 वर्षों तक वे राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे।
तत्पश्चात उनका शेष जीवन रा.स्व.संघ के विभिन्न दायित्वों पर बीता जिनमें 2000–2004 के बीच संघ व केन्द्र सरकार के बीच समन्वयक भी रहे। इसमें अतिरिक्त विश्व विभाग, स्वदेशी जागरण मंच, दीनदयाल शोध संस्थान व वित्त सलाहकार समिति में भी भूमिका रही।
भारत राष्ट्र की उन्नति के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले मदनदास जी अद्भुत संगठन शिल्पी थे। वे परिस्थितियों की गहरी समझ रखते थे और व्यक्तियों के पारखी थे। सामाजिक कार्यकर्ता निर्माण करना उनके बाएं हाथ का खेल था। विनोदी स्वभाव के तथा व्यवहार कुशल मदनदास जी कार्यकर्ताओं के साथ मित्रों जैसा व्यवहार करते थे जिसके कारण कई बार व्यक्ति उनकी ऊंचाई को भी नहीं पहचान पाता था।
उन्हीं की प्रेरणा से स्व. केदारनाथ साहनी जी एवं स्व. भोलानाथ विज ने दिल्ली में कामकाजी महिलाओं के आर्थिक स्वावलम्बन हेतु ‘चौपाल’ प्रकल्प की शुरुआत की जो आज भी सफलतापूर्वक चल रहा है।
81 वर्ष की आयु में 23 जुलाई 2023 को पुणे में वह सदगति को प्राप्त हो गये।
श्रद्धेय केदारनाथ साहनी जी
24.10.1926 – 03.10.2012
श्रद्ध-अथाह
तन समर्पित, मन समर्पित, मातृभूमि जी चाहता है तुझे कुछ और दूँ।
इस एकल गीत की प्रथम पंक्ति मानों श्री केदार नाथ साहनी जी सरीखे स्वयंसेवक के निमित्त ही लिखी गई है। संघ के स्वयंसेवक सुलझे हुए सर्व स्वीकार्य राजनीतिज्ञ, कुशल संगठनकर्ता संगठन यात्राओं में लाखों कार्यकर्ताओं के आदर्श कीर्तिपुंज श्री केदारनाथ साहनी जी का जन्म 24 अक्टूबर 1926 श्रद्धा ग्राम रावलपिण्डी (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ। शिक्षा और प्रारम्भिक कार्यक्षेत्र जम्मू रहा और वहीं से उनका प्रचारक जीवन प्रारंभ हुआ। दायित्व निर्वहन की यात्रा में 1954 में दिल्ली आना हुआ फिर जीवन पर्यन्त दिल्ली के ही बन गये।
निजी जीवन, समाज एवं संगठन में आदर्श व्यवहार, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण उनके व्यक्तित्व में बहुआयामी बिन्दु थे। उन्होंने राजनीति को अध्यात्म की तरह जीया। दिल्ली नगर निगम दिल्ली सरकार के प्रमुख पदों पर रहते हुये उन्होंने दिल्ली में शुरुआती विकास यात्राओं की 3 बातें लिखी। पार्टी संगठन में कार्यकर्ताभाव से हर पद की परिभाषाओं को पूर्ण करता यह अतुलनीय चरित्र कार्यकर्ता निर्माण और उनकी संभाल का अनूठा शब्दकोश रहा।
अन्त्योदय और एकात्म मानव दर्शन की परिकल्पना को पूर्ण रूप देते साहनी जी ने 2010 में दिल्ली में महिला स्वावलंबन हेतु चौपाल संस्था की स्थापना की और फिर ‘चौपाल’ साहनी जी के जीवन की वरीयता बन गया। चौपाल का वर्तमान स्वरूप साहनी जी के सूक्ष्म प्रबन्धन की नींव जो आज भी स्थिर खड़ा है। 3 अक्टूबर 2012 को अचानक आदरणीय केदारनाथ साहनी जी इस लोक से विदा हो गये, लेकिन उनके भावरोपित चौपाल ने आज 14 वर्ष की यात्रा से विशाल रूप लिया है। उनके द्वारा प्रज्ज्वलित स्वाभिमान और स्वावलम्बन का दीप आज अनेकों परिवारों को प्रकाशमान कर रहा है। चौपाल परिवार अपने संस्थापक आदरणीय श्री केदारनाथ साहनी जी का स्मरण करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
श्रद्धेय भोलानाथ विज जी
13.02.1945 – 17.11.2020
हमारे भोलानाथ जी
हमारे भोलानाथ जी...... चौपाल के कार्यकर्ता इस सत्य को स्वीकार नहीं कर पा रहे कि भोलानाथ जी अब हमारे बीच नहीं हैं। यह स्वीकृति हो भी कैसे? क्योंकि चौपाल को इतना वृहद स्वरूप देने के लिए भोलानाथ जी ने एक-एक कार्यकर्ता को स्वयं गढ़ा है और उसी सोच के स्वरूप वे हर कार्यकर्ता के मन में बसे हुए हैं। चौपाल का यह विशाल प्रारूप उनकी रचनात्मक सोच और दूरदर्शिता का ही परिणाम है।
इस पुस्तक के माध्यम से चौपाल के आयोजन को श्रृंखलाबद्ध करने की सोच भी उन्हीं की थी। चौपाल की सफलता का श्रेय वह कभी नहीं लेते थे। सदैव समूह भाव से उन्होंने हर कार्य का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया। हर तरह की त्रुटियों को अपने हिस्से में रखा। भोलानाथ जी को लोग भले ‘चौपाल’ संस्थापक के रूप में देखें, लेकिन चौपाल उनके अनेक कार्यों में से एक कार्य था।
छः दशक में उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में जो भी कार्य किए वह पूर्ण समर्पण वाले रहे। कार्यकर्ता निर्माण और संगठन विस्तार में उन्होंने नया स्थान बनाया था। 1960 के दशक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता, 1980 के दशक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अलावा राजनीतिक क्षेत्र में भी उनके कार्य अविस्मरणीय हैं।
2010 से चौपाल के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा उन्हें चुनौती पूर्ण दायित्व दिया गया। अपने कार्य-व्यवहार और अपने संपर्क के माध्यम से उन्होंने थोड़े समय में चौपाल को वटवृक्ष के रूप में खड़ा कर दिया। अन्त्योदय की संकल्पना वाले इस कार्य के माध्यम से अभावग्रस्त महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने समाज के द्वारा सामाजिक पुनर्निर्माण का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस पुस्तक की संकल्पना और विमोचन के बीच की यात्रा में भोलानाथ जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन चौपाल में उनके सहयोगी इस कार्य को उसी मनोभाव से लेकर चलने को संकल्पित हैं जैसा भोलानाथ जी चाहते थे। भोलानाथ जी सोच के रूप में सदैव हमारे बीच रहेंगे। चौपाल परिवार उनकी रचनात्मक सोच और मूल्यों पर निरंतर अग्रसर रहेगा, इसके लिए हम सब संकल्पबद्ध हैं...... चौपाल के नित नए आयामों के लिए...... भोलानाथ जी की जीवन यात्रा-अवसान तिथियों से नहीं उनके सद्कार्यों से स्मरण की जाएगी।
चौपाल परिवार अपने पालक (भोलानाथ जी) को श्रद्धांजलि अर्पित करता है......
समस्त चौपाल परिवार
हमारे बारे में
स्वदेशी जागरण फाउण्डेशन की प्रेरणा से गरीबी उन्मूलन के लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में कार्य करने हेतु स्वयंसेवी संस्था (NON PROFIT MAKING COMPANY) “चौपाल” अस्तित्व में आयी है।
“चौपाल” की यह दृढ़ मान्यता है कि सूक्ष्म वित्तीय ऋण सहायता (Micro Finance) गरीबी दूर करने का बहुत प्रभावी साधन है।
उद्यमशील जरूरतमंद महिलाओं को छोटी राशि के ऋण उपलब्ध करा देने से लघु उद्योग क्षेत्र में उत्पादन से लेकर विक्रय तक की सभी प्रकार की गतिविधियां चलाने का उन्हें अवसर प्राप्त होता है, उनकी आर्थिक विश्वसनीयता बढ़ती है।
सूक्ष्म वित्तीय ऋण सहायता (Micro Finance) का अर्थ जाति, धर्म, पंथ आदि से ऊपर उठकर आर्थिक दृष्टि से उपेक्षित एवं विपन्न वर्ग को स्वयं के प्रयासों से सक्षम बनने का अवसर प्रदान करना है।
देश के सशक्तिकरण का लक्ष्य सामने रखकर “चौपाल” द्वारा अपनाई गई सूक्ष्म वित्तीय ऋण सहायता से जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को लघु ऋण सहायता उपलब्ध कराना जिन्हें सरकारी, गैरसरकारी वित्तीय संस्थाओं की ओर से कर्ज उपलब्ध होना मुश्किल है।
छोटे ऋणों से आर्थिक रूप में दुर्बल लोग आर्थिक आदान-प्रदान करने वाली अपनी स्वयं की गतिविधियां चला सकते हैं चौपाल इस हेतु निरन्तर प्रयासरत है।
हमारा मार्गदर्शन एवं संरक्षक मंडल
मुख्य परामर्शदाता
श्री प्रेमचंद गोयल जी
वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
मुख्य संरक्षिका
श्रीमती किरण चोपड़ा जी
संरक्षक मंडल
डॉ. हर्षवर्धन जी
पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार
प्रो. राजकुमार भाटिया जी
वरिष्ठ शिक्षाविद्
श्री नन्दकिशोर गर्ग जी
वरिष्ठ शिक्षाविद्
चौपाल की गतिविधियाँ एवं उपलब्धियाँ
सावदा, जे.जे. कॉलोनी (मुण्डका)
दिनांक : 19-02-2011
आयोजक
मा. आजाद सिंह
पूर्व महापौर
मुख्य अतिथि
श्री राजनाथ सिंह
केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार
जे.जे. कॉलोनी, ख्याला (तिलक नगर)
दिनांक : 07-06-2011
आयोजक
श्री राजीव बब्बर
मुख्य अतिथि
डॉ. विजय कुमार मल्होत्रा
पूर्व मुख्य मंत्री
जे. जे. कॉलोनी, महरौली–1
दिनांक : 22-12-2011
आयोजक
श्री शेर सिंह डागर
मुख्य अतिथि
श्री वेंकैया नायडू
वेलकम-1 (सीलमपुर)
दिनांक : 29-01-2012
आयोजक
श्री जितेन्द्र महाजन
निदेशक, चौपाल
मुख्य अतिथि
श्रीमती सुषमा स्वराज
केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार
तेलकरी बागान, सदर बाजार–2
दिनांक : 31-01-2016
लघु ऋण वितरण समारोह
आयोजक
श्री प्रवीण जैन
मुख्य अतिथि
श्री अमित शाह
राष्ट्रीय अध्यक्ष, भा.ज.पा.